आठ बार मांट से विधायक रहे श्याम सुंदर कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी से भी की मुलाकात

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मथुरा की मांट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक श्याम सुंदर शर्मा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने यहां कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव नासिर हुसैन, संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद श्री शर्मा ने कहा, “मैं स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आता हूं। कांग्रेस सेवा भाव रखती है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी केवल मानवता की बात करते हैं। आज मैं कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से कांग्रेस को अच्छा परिणाम मिलने वाला है। इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया।

गौरतलब है कि श्री शर्मा यूपी मथुरा की मांट विधानसभा सीट से 1989 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। वह 1991 और 1993 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। इसके बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने मांट सीट से कुल आठ बार जीत दर्ज की। कांग्रेस में शामिल होने से पहले शर्मा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ में मुलाकात भी की।

.....

Next Post

सांसद जनार्दन मिश्रा के पुत्र अंकुर मिश्रा ने जीता हिनौता सरपंच का उपचुनाव, समर्थकों में खुशी की लहर

Sat Oct 3 , 2026
रीवा:त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत सिरमौर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनौता में हुई मतगणना में अंकुर मिश्रा पिता जनार्दन प्रसाद मिश्रा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर शानदार जीत हासिल की है। जीत के बाद रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उन्हें निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों […]

You May Like