डेनमार्क में लगभग एक करोड़ आठ लाख में नीलाम हुआ पहले ओलंपिक का पदक

कोपेनहेगन, 02 मार्च (वार्ता) डेनमार्क में एक नीलामी में आधुनिक ओलंपिक खेलों के पहले मेडल को लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये यूरो में बेचा गया है।

‘ब्रून रासमुसेन आर्ट्स ऑक्शनियर्स’ द्वारा आयोजित नीलामी में इस पदक को बिक्री के लिए रखा गया था, जो 1896 में एथेंस में आयोजित दुनिया के पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों में प्रदान किया गया था।

उन खेलों में, पहले स्थान पर आने वाले विजेताओं को रजत पदक (सिल्वर मेडल) दिए गए थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वालों को कांस्य पदक (ब्रोंज मेडल) प्रदान किए गए थे। स्वर्ण पदक बाद के ओलंपिक खेलों में दिया जाने लगा था।

प्रसिद्ध फ्रांसीसी कलाकार जूल्स-क्लेमेंट चैपलैन द्वारा उकेरा गया यह पदक शास्त्रीय प्रतीकों से समृद्ध है।

पदक के सामने के हिस्से पर फूल-पत्तों के मुकुट से सुसज्जित यूनानी देवता ज़्यूस का चित्र है, जिन्होंने अपने हाथ में एक ग्लोब पकड़ा हुआ है, जिसके ऊपर विजय की देवी नाइकी जैतून की टहनी लिये खड़ी हैं।

पहले आधुनिक ओलंपिक में 14 देशों के 241 एथलीटों ने हिस्सा लिया था, जिन्होंने नौ खेलों और 43 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा की थी।

Next Post

मेसी के दो गोल से इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी

Mon Mar 2 , 2026
वाशिंगटन, 02 मार्च (वार्ता) इंटर मियामी ने दो गोल से पिछड़ने के बावजूद लियोनेल मेसी के दो गोल की बदौलत मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया। रविवार खेले गये मुकाबले में मेसी ने ना केवल दो गोल किये ब्लकि एक गोल करने में मदद भी […]

You May Like

मनोरंजन