परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
जबलपुर: बाबा टोला निवासी जयराज चौधरी ने कल फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी आज परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उनका कहना रहा कि पुलिस ने पीटा
था जिससे अपमानित होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मृतिका की भाभी द्रोपदी चौधरी ने बताया कि पुलिस उसको मार रही थी वे चुप्प बैठा था। पुलिस लात से मार रही थी। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। वहीं विधायक लखन घनघोरिया ने बताया कि मामले की जांच होना चाहिए जो भी दोषी हो कार्रवाई होना चाहिए। वहीं तहसीलदार संदीप जायसवाल ने बताया कि जांच कराई जा रहा है जांच मेंं जो भी दोषी होगा कार्रवाई होगी।
पुलिस ने बताया कि बादल चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी रविदास मंदिर के पीछे बाबाटोला ने सूचना दी कि कल उसका छोटा भाई जयराज चौधरी उम्र 29 वर्ष घर में था, वह घर के बाहर टहल रहा था शाम लगभग 4-30 बजे घर आकर भाई जयराज के कमरे में जाकर देखा जयराज कमरे की खिड़की में साड़ी का फंदा बनाकर लटका था जिसकी मौत हो चुकी थी, उसका छोटा भाई जयराज चौधरी शराब पीने का आदी था पत्नी से तलाक का केश लगा था मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
