नाम वही बदलते हैं जो खुद किसी ‘काम के नहीं होते: रागिनी नायक

जबलपुर: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने शनिवार को जबलपुर प्रवास पर मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। इस दौरान उन्होनें कहा कि मोदी जी को तुकबंदी वाले नाम, परिवर्णी नाम बनाने में, बने हुए नाम बदलने मे या बिगाड़ने में महारथ हासिल है, लेकिन दिक्कत ये है कि उनके द्वारा बनाए गए ‘नाम बड़े और दर्शन छोटेÓ होते हैं।

सवाल ये भी है कि दिन में 18 घंटे काम करने का दावा करते हैं मोदी जी, लेकिन पिछले 11 सालों में अगर रोज 18 मिनट भी काम किया होता, अपना भी निर्माण या सृजन किया होता तो आए दिन कांग्रेस की योजनाओं का नाम बदलते ना रहना पड़ता।

इस मौके पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने ये भी कहा कि मोदी सरकार ने निर्मल भारत अभियान का नाम बदल कर स्वच्छ भारत अभियान किया। स्वाबलंबन योजना का नाम बदल कर अटल पेंशन योजना और अब मनरेगा का नाम बदलकर स्हीबी जी रामजी रख दिया गया है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नगर अध्यक्ष, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

शहर में बेतरतीब खड़े वाहन कल से होंगे जब्त

Sun Dec 21 , 2025
सीहोर। अब तक यातायात में बाधक बनने वाले दुपहिया और चारपहिया वाहन सोमवार से नोपार्किंग में मिले तो यातायात पुलिस द्वारा टोईंग वैन की मदद से इन वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा. कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद सक्रिय हुए नपा प्रशासन और यातायात पुलिस […]

You May Like