
एक तरफ गुलाब के फूलों की बारिश दूसरी ओर से रंग गुलाल की बौछार
नमाज के बाद पुलिस पत्रकारों के साथ मुस्लिम भाईयों ने खेली होली
कटनी। शहर के मिशन चौक में धुरेड़ी के दिन सदभाव के नजारे दिखे। आज शुक्रवार की दोपहर मिशन चौक मस्जिद पर नमाज अदा होने के समय कटनी पुलिस मुस्तेदी से कर्तव्य निभाती नजर आई, वही नमाज अदा होने के बाद हिन्दू, मुस्लिम भाइयों ने पुलिस व पत्रकारों के साथ रंग ग़ुलाल और गुलाब के फूलो की बौछार करते हुए और एक दूसरे को ग़ुलाल से तिलक लगाकर गले मिले।
