आतंकवाद की बेटी ‘नफ़रत’ परोसने वालों पर हो कार्रवाई : दानिश अली

नयी दिल्ली 28 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस के नेता और पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने भाजपा नेता निशिकांत दुबे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा आतंकवाद की बेटी ‘नफ़रत’ परोसने वालों पर वास्तविक कार्रवाई हो।

श्री दानिश अली ने एक्स पर आज कहा “नया चेहरा नहीं निशिकांत दुबे। पुराने चेहरे हैं आपके ही अदनान सामी भाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पासपोर्ट दिया और आपकी सीमा भाभी भी मोदी राज में आराम से हिंदुस्तान में रह रही हैं। अंदर कौन घुसा, किसने घुसाया पहले आईने में झांकिए। आतंकवाद की बेटी ‘नफ़रत’ परोसने वालों पर असली कार्रवाई हो।”

उन्होंने नफ़रत और सांप्रदायिकता को आतंकवाद की दो बेटियां करार देते हुए कहा कि इसके ख़िलाफ़ भी लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। लोकतांत्रिक समाज में नफ़रत और सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर आज कहा “पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया, लगभग 5 लाख से ऊपर पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही है,आजतक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है ।अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे?”

Next Post

ED ने शराब घोटाले से जुड़ी अहम जानकारी जुटाई

Mon Apr 28 , 2025
इंदौर।शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रावजी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर 172/2017 के आधार पर जांच तेज कर दी है। ईडी ने आबकारी विभाग की आंतरिक जांच के आधार पर शराब ठेकेदारों से वसूली गई राशि का विवरण, उनके बैंक खातों की जानकारी और जांच की वर्तमान […]

You May Like