घर से नाराज होकर भागी युवती को आरपीएफ ने सुरक्षित पहुंचाया

जबलपुर। ‘ऑपरेशन डिग्निटी’ के तहत आरपीएफ जबलपुर ने घर से नाराज होकर आई 18 वर्षीय युवती को रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित तलाश लिया। आरपीएफ को सूचना मिली कि युवती घर से निकलकर जबलपुर स्टेशन पहुंची है। सूचना और फोटो के आधार पर आरपीएफ ने तलाश शुरू की तो युवती प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बैठी मिली। उसे आरपीएफ पोस्ट लाकर महिला प्रधान आरक्षक गीता गायकवाड़ की मौजूदगी में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने पूछताछ की। युवती ने बताया कि घर में किसी बात को लेकर नाराज होकर वह वहां से निकल आई थी।

आरपीएफ ने युवती द्वारा दिए गए परिजनों के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि वे सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं और तब तक युवती को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया। इसके बाद नियमानुसार युवती का चिकित्सा परीक्षण कराया गया और परिजनों के पहुंचने तक सुरक्षित संरक्षण के लिए उसे वन स्टॉप सेंटर, जबलपुर को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई से युवती को सुरक्षित संरक्षण मिला और उसे परिजनों से मिलाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई।

Next Post

रेलवे हाई स्कूल में बच्चों ने कागज पर उकेरे विचार

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे कल्याण संगठन के तत्वावधान में डब्ल्यूसीआर हाई स्कूल, लोको तैलया में विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और लेखन क्षमता को निखारने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से शब्दों में पिरोया। पश्चिम […]

You May Like