रेलवे हाई स्कूल में बच्चों ने कागज पर उकेरे विचार

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे कल्याण संगठन के तत्वावधान में डब्ल्यूसीआर हाई स्कूल, लोको तैलया में विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति और लेखन क्षमता को निखारने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से शब्दों में पिरोया। पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती ऋचा सिंह की गरिमामय उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ रचनात्मक लेखन और स्वतंत्र चिंतन बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता को मजबूत करती हैं। प्रतियोगिता में बच्चों को आयु के आधार पर तीन वर्गों में बांटा गया। 6 से 9 वर्ष के ग्रुप-1 में स्वस्थ भोजन पौष्टिक आहार और मेरे कक्षा अध्यापक मेरी कक्षा अध्यापिका, 10 से 12 वर्ष के ग्रुप-2 में ‘मनोरंजन गतिविधियों का जीवन में महत्व’ और ‘संयुक्त परिवार या एकल परिवार’ तथा 13 से 15 वर्ष के ग्रुप-3 में ‘देश की बढ़ती जनसंख्या—वरदान या अभिशाप?’ और ‘पीढ़ी जेन-जी’ विषय रखे गए। बच्चों ने अपनी सोच और कल्पनाशीलता को निबंध के माध्यम से कागज पर उतारा।

इनकी रही उपस्थिति 

आयोजन में महिला कल्याण संगठन की सचिव रेनू गौतम, संयुक्त सचिव सारिका गुप्ता और कोषाध्यक्ष शाहवर हाशमी सहित संगठन की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं। सदस्याओं ने प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग देने के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के जरिए बच्चों में साहित्यिक रुचि, सामाजिक जागरूकता, स्वतंत्र विचार और सृजनात्मक लेखन को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Next Post

नरसिंहपुर कांग्रेस समन्वय समिति में डॉ. विक्रम चौधरी नियुक्त

Sun Sep 13 , 2026
नरसिंहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर की समन्वय समिति में सक्रिय कांग्रेस नेता डॉ. विक्रम चौधरी को सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का जिलेभर में कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। डॉ. चौधरी की नियुक्ति पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like