महिला की मौत पर डॉक्टर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप

जबलपुर: सर्वोदय अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब उदय नगर रांझी निवासी 44 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए जबर्दस्त हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

जानकारी के अनुसार उदय नगर रांझी निवासी रानू यादव (44 वर्ष) को बच्चादानी के ऑपरेशन के लिए सर्वोदय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने बीती दोपहर ऑपरेशन किया और उसे क्रिटिकल कंडीशन में वेंटिलेटर पर रखा गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के पहले रानू पूरी तरह स्वस्थ थी। ऑपरेशन के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखने के बाद डॉक्टर और स्टाफ ने मरीज को छोड़ दिया और 6 घंटे तक कोई डॉक्टर उनकी देखभाल के लिए नहीं आया। जब परिजनों ने हंगामा किया कि मरीज रिस्पॉन्स नहीं दे रही है, तब मौके पर मौजूद नर्सों ने आपात स्थिति में सीपीआर देना शुरू किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला ने दम तोड़ दिया था।

Next Post

चौराहों में समानांतर सदन लगाकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस: नेता प्रतिपक्ष

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर: पिछले डेढ़ साल से आधा दर्जन से ज्यादा धारा 30 की बैठकें को लेकर मांग पत्र दिए जा चुके हैं लेकिन आज तक नजीता शून्य ही रहा है। वर्तमान की स्थिति में दूषित पेयजल को लेकर जनता भयभीत है और शहर के मुखिया महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू स्वयं […]

You May Like