राहुल समेत कांग्रेस नेताओं ने ओणम की शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ओणम के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। श्री खरगे ने ‘एक्स’ पर मल्लिकार्जुन खरगे ने ओणम को केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि इसकी समावेशिता और एकजुटता की भावना भारत के व्यापक मूल्यों को दर्शाती है। श्री खरगे ने कहा, “ओणम के सुखद अवसर पर, मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। ओणम केरल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, समृद्धि और सबसे बढ़कर समावेशिता और एकजुटता की भावना का जश्न मनाता है, जो भारत के मूल्यों को दर्शाता है।”

उन्होंने यह भी कामना की कि यह उत्सव लोगों और उनके परिवारों के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाये। ओणम के रंग और उत्सव हर घर में खुशियां, शांति और समृद्धि लाएं। ओणम की शुभकामनाएं!”
श्री गांधी ने भी लोगों को खुशहाली, समृद्धि और नयी शुरुआत की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
श्री गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी को ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! यह त्योहार सभी के लिए खुशियां, नयी शुरुआत और समृद्धि लाये।” सुश्री वाड्रा ने भी त्योहार पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि यह उत्सव और आने वाले दिन प्यार, खुशी और शांति लेकर आयेंगे। उन्होंने कहा, “ओणम की मुबारकबाद! मुझे उम्मीद है कि आप सभी का उत्सव शानदार रहेगा और आने वाले दिन आपके लिए प्यार, खुशी और शांति लायेंगे।”

ओणम केरल के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। भारत और दुनिया भर के मलयाली इसे बड़े उत्साह से मनाते हैं। पारंपरिक रूप से पौराणिक राजा महाबली से जुड़े इस त्योहार में रंग-बिरंगे पूकलम (फूलों की सजावट), भव्य ओणसद्या भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक उत्सव होते हैं।यह त्योहार व्यापक रूप से समृद्धि, सद्भाव और सामाजिक एकता से जुड़ा हुआ है। यह मतभेदों से परे हटकर लोगों को एक साथ लाता है। गौरतलब है कि ओणम उत्सव की शुरुआत 24 अगस्त (अथम) से हो चुकी है, जो चार सितंबर तक चलेगी। ओणम का मुख्य पर्व दो सितंबर को मनाया जाएगा।

.....

Next Post

पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, विश्वसनीयता, करुणा का देता है संदेश : विजेंद्र गुप्ता

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि पैगंबर मुहम्मद का जीवन ईमानदारी, विश्वसनीयता, करुणा, धैर्य और क्षमा का प्रेरणादायी संदेश देता है। श्री गुप्ता ने बुधवार को ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बाड़ा हिंदू राव में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा […]

You May Like