लॉरेंस गैंग धमकी केस में एक और गुर्गा रिमांड पर

इंदौर: बिल्डरों और व्यापारियों को लॉरेंस गैंग के नाम पर मिल रही धमकियों के मामले में क्राइम ब्रांच ने दूसरी बार गैंग के एक और गुर्गे को जेल से रिमांड पर लिया है. आरोपी से पूछताछ कर शहर में गैंग के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले बिल्डर संजय जैन को कुछ माह पहले लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी मिली थी. इस केस में पहले अशोकनगर जेल में बंद मनीष जांगिड़ को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी.

अब विवेक दम्मानी को मिली धमकी के मामले में क्राइम ब्रांच ने खरगोन जेल में बंद राजपाल चंद्रावत को रिमांड पर लिया है. पुलिस के अनुसार राजपाल गैंग से जुड़े लोगों की भर्ती करता था और उस पर खरगोन में एक कॉटन व्यापारी के घर फायरिंग करवाने का आरोप भी है. इंदौर में धमकी देने की साजिश में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है.डीसीपी क्राइम राजेशकुमार त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए फिर रिमांड मांगा जाएगा. पुलिस का फोकस यह पता लगाने पर है कि इंदौर में धमकी के मामलों के पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और गैंग का नेटवर्क कैसे काम कर रहा है.

Next Post

मोदी के 'झालमुरी' तंज ने बंगाल के चुनावी माहौल को किया गर्म

Fri Apr 24 , 2026
कृष्णानगर, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अपने चुनावी भाषण में राजनीतिक संदेशों को स्थानीय सांस्कृतिक प्रतीकों के साथ मिलाकर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर अपना हमला तेज करने के लिए बंगाल के मशहूर ‘झालमुरी’ का उल्लेख किया। उन्होंने इस बहुचर्चित चुनावी क्षण का उपयोग अपनी पार्टी के आसन्न चुनावी […]

You May Like