दतिया: उपचुनाव में टिकट मिलने के बाद दतिया पहुंचे भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने आज सुबह पीताम्बरा पीठ पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। उन्होंने वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।
भाजपा प्रत्याशी ने उपचुनाव में पीताम्बरा माई से विजय दिलाने की प्रार्थना की। कल आशुतोष तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ न्यू कलेक्ट्रेट में फार्म भरेंगे। आज पीतांबरा पीठ में आशुतोष के साथ सेंवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, पूर्व विधायक घनश्याम पिरौनिया, संतोष कटारे, पार्षद रिंकू दुबे, दीपक सचदेवा, दिनेश शर्मा, सुंदर सिंह यादव, बद्री साहू, सुनील तिवारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
