97 हजार के बिजली चालान के सेटलमेंट के लिए मांगी 45 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते ट्रैप

इंदौर. स्काई कॉरपोरेट बिल्डिंग में संचालित कैफे पर बिजली कंपनी की चालानी कार्रवाई का सेटलमेंट कराने के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त ने सोमवार को कार्रवाई की. शिकायतकर्ता आर्जव जैन के कैफे पर अरण्य जोन एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा ने 97 हजार रुपए का चालान बनाया था. इसे सेटल कराने के लिए मीटर रीडर संदीप ने 45 हजार रुपए मांगे थे. इसमें से 40 हजार रुपए पहले ही दो किस्तों में लिए जा चुके थे.

जैन ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से इसकी शिकायत की थी. सत्यापन में शिकायत सही मिलने पर लोकायुक्त टीम ने स्काई कॉरपोरेट बिल्डिंग की बी-1 पार्किंग में ट्रैप कार्रवाई की. आरोप है कि हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा के माध्यम से मीटर रीडर संदीप तक रिश्वत की रकम पहुंचाई जा रही थी. टीम ने 5 हजार रुपए लेते हुए संदीप को पकड़ा. मामले में जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा और मीटर रीडर संदीप के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, कार्रवाई जारी है. एसपी लोकायुक्त राजेश सहाय ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की. 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी को पकड़ा है, मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है.

Next Post

आईबीसी के तहत अगला बड़ा सुधार 'प्रौद्योगिकी' होगी: पल्लवी गोविल

Mon Nov 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की सचिव पल्लवी जैन गोविल ने सोमवार को कहा कि दिवाला कानून (आईबीसी) के तहत अगला बड़ा और व्यावहारिक सुधार ‘प्रौद्योगिकी’ के क्षेत्र में होगा। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) के इन्सॉल्वेंसी पेशेवरों के संगठन आईआईआईपीआई के 10वें स्थापना दिवस के […]

You May Like