मूसी में बाढ़ कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण: केटीआर

हैदराबाद, (वार्ता) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव (केटीआर) ने शनिवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने (मुख्यमंत्री) तथाकथित मूसी सौंदर्यीकरण परियोजना के ज़रिए 1,50,000 करोड़ रूपये लूटने के लिए जानबूझकर हैदराबाद के लोगों को मूसी बाढ़ में धकेला।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए केटीआर ने कहा कि रेवंत रेड्डी की क्रूर लापरवाही के कारण हजारों परिवारों ने अपने घर और संपत्ति खो दी।

उन्होंने याद दिलाया कि निज़ाम सरकार ने एक सदी पहले मूसी बाढ़ को रोकने के लिए उस्मान सागर और गांदीपेट जलाशयों का निर्माण किया था। जब भी मौसम विभाग बाढ़ की चेतावनी जारी करता है, तो मूसी के पानी को रोकने के लिए इन जलाशयों से पानी छोड़ा जाना चाहिए, लेकिन रेवंत रेड्डी ने जानबूझकर पानी छोड़ने से परहेज किया ताकि रिश्वत लेकर परियोजना को सही ठहराया जा सके और उसे लागू किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि इसके परिणामस्वरूप हैदराबाद में अभूतपूर्व बाढ़ आई और इतिहास में पहली बार इमलीबुन बस स्टैंड जलमग्न हो गया।

इससे पहले, कोडंगल के कई भाजपा और कांग्रेस नेता केटीआर की उपस्थिति में बीआरएस में शामिल हुए।

Next Post

किसान पर बिजली गिरी, मौत हुई, शिवपुरी में मवेशियों के लिए खेत से चारा लेकर घर लौट रहा था

Sun Sep 28 , 2025
शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सुनाज गांव में खेत से चारा लेकर लौट रहे ग्रामीण की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उसकी पत्नी के सामने हुई, जो उनके साथ चल रही थी। सुनाज गांव निवासी ओम प्रकाश रजक अपनी पत्नी के […]

You May Like