मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, डेटा सुरक्षा को सरकार देगी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बदलती साइबर तकनीक और बढ़ते साइबर अपराधों के दौर में सुरक्षा व्यवस्था को भी आधुनिक बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ड्रोन, डिजिटल माध्यमों और नई तकनीकों के विस्तार ने सुरक्षा चुनौतियों का स्वरूप बदल दिया है। ऐसे में साइबर सुरक्षा के लिए तकनीकी क्षमता, सतर्कता और नवाचार पर विशेष ध्यान देना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय से पहले आने वाली चुनौतियों को पहचानकर देश और समाज को जागरूक करने का कार्य करते हैं। डिजिटल तकनीक ने भ्रष्टाचार और लीकेज को कम करते हुए पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत किया है, लेकिन इसके साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ी है।डॉ यादव ने कहा कि आज डेटा सुरक्षा सीमा सुरक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण हो गई है।

राज्य का डेटा सबसे मूल्यवान संपत्तियों में शामिल है और इसकी सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार महू स्थित मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से प्रदेश में साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर स्थापित करेगी। यह केंद्र साइबर सुरक्षा अनुसंधान, नवाचार और युवाओं के कौशल विकास का प्रमुख संस्थान बनेगा।

Next Post

खड़े ट्रक से टकराया टेंपो, बड़ा हादसा टला

Mon Jun 15 , 2026
सिंगरौली/देवसर :जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवसर पश्चिमी बाईपास पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि टेंपो चालक बाल-बाल बच गया और […]

You May Like