खड़े ट्रक से टकराया टेंपो, बड़ा हादसा टला

सिंगरौली/देवसर :जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवसर पश्चिमी बाईपास पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि टेंपो चालक बाल-बाल बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पश्चिमी बाईपास पर लंबे समय से ट्रकों की अवैध एवं अंधाधुंध पार्किंग की जा रही है। सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाईपास पर खड़े ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।क्षेत्रवासियों ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी बाईपास पर अनियंत्रित पार्किंग पर रोक लगाने तथा नियमित निगरानी की मांग की है।

Next Post

कैडेट्स ने सीखा जल-कौशल और अनुशासन का पाठ

Mon Jun 15 , 2026
ग्वालियर: विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित 3 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स ने जल-कौशल, तकनीकी ज्ञान और समाज सेवा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के समादेशक ब्रिगेडियर अनिल जैथलिया के मार्गदर्शन और कैम्प कमांडेन्ट कमांडर दीपक सिंह भदौरिया के निर्देशन […]

You May Like