कैडेट्स ने सीखा जल-कौशल और अनुशासन का पाठ

ग्वालियर: विद्या भवन पब्लिक स्कूल में आयोजित 3 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स ने जल-कौशल, तकनीकी ज्ञान और समाज सेवा का प्रशिक्षण प्राप्त किया। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के समादेशक ब्रिगेडियर अनिल जैथलिया के मार्गदर्शन और कैम्प कमांडेन्ट कमांडर दीपक सिंह भदौरिया के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में कैडेट्स को अनुशासित जीवन के गुर सिखाए जा रहे हैं।

​शिविर की शुरुआत सुबह योग अभ्यास से हुई। इसके बाद कैडेट्स को तिघरा डैम ले जाकर ‘बोट पुलिंग’ का प्रशिक्षण दिया गया, जो नेवल एनसीसी का एक महत्वपूर्ण जल-कौशल अभ्यास है। शिविर परिसर में कैडेट्स को ड्रिल, स्विमिंग, सीमेनशिप, नेविगेशन और कम्युनिकेशन की बारीकियां समझाई गईं। इन सत्रों का उद्देश्य कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, साहस और तकनीकी दक्षता विकसित करना है।
​समाज सेवा और ज्ञानवर्धक व्याख्यान
​प्रशिक्षण के साथ-साथ कैडेट्स ने सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया। कस्तूरबा चौराहा स्थित इमरजेंसी ब्लड बैंक में 10 एनसीसी कैडेट्स ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इसके अलावा, वित्तीय सलाहकार चिरायु शाह ने कैडेट्स को वित्तीय प्रबंधन पर जानकारी दी। शिविर के अंतिम सत्र में ले. जोगिन्दर ने राष्ट्रीय सुरक्षा एवं वर्तमान चुनौतियों पर व्याख्यान देते हुए कैडेट्स को देश की संप्रभुता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया।

Next Post

मेरा मोहल्ला, नो हो हल्ला: पुलिस ने 50 आदतन अपराधियों को बुलाकर कराई काउंसलिंग

Mon Jun 15 , 2026
इंदौर:जोन-3 पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मेरा मोहल्ला, नो हो हल्ला अभियान चलाकर 50 आदतन अपराधियों को थाने बुलाया. यहां सभी की काउंसलिंग की गई और मोहल्ले को अपराध मुक्त रखने का संकल्प दिलाया.थाना तुकोगंज में आयोजित सत्र में तुकोगंज, कोतवाली और एमजी रोड थाना क्षेत्र के गुंडा तत्व, […]

You May Like