कन्या पूजन कर सुकन्या खातों की पासबुक का सिंधिया ने किया वितरण

गुना। आज क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इस साल 1 मई के उपरांत गुना संसदीय क्षेत्र में जन्मी बालिकाओं के लिए डाकघर में सुकन्या खाते खुलवाए गए, इन सुकन्या खाते की पासबुक वितरण का कार्यक्रम गुना के शुभ विदाई गार्डन में सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सिंधिया द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र गुना , अशोकनगर एवं शिवपुरी तीनों जिलों में 1 मई 2025 से जन्मी 886 बालिकाओं का सुकन्या खाता डाकघर में सांसद निधि से खुलवाया हैं, आज के पास बुक वितरण कार्यक्रम में 40 बालिकाओं के खुलवाए गए सुकन्या खाते का पास बुक वितरण किया गया। कार्यकम में संचार मंत्री का स्वागत एवं स्वागत भाषण श्विनीत माथुर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमण्डल,भोपाल द्वारा दिया गया। पवन डालमिया निदेशक डाक सेवाएं मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रभारी मंत्री एवं ओपी चतुर्वेदी अधीक्षक डाकघर गुना संभाग, द्वारा मंचासीन अन्य समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल मध्य प्रदेश परिमण्डल द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर गुना किशोर कन्याल , पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी एवं महिला बाल विकास अधिकारी अब्दुल गफ्फार भी मंचाशीन रहे।

कार्यक्रम में माननीय मंत्री द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता से 1 मई के उपरांत जन्मी 886 बालिकाओं के खुलवाए गए खातों की पासबुक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही 40 सुकन्या को पासबुक एवं शुभकामना संदेश का वितरण उनकी माताओं को किया गया। इस कार्यक्रम में पिछले माह सबसे ज्यादा सुकन्या खाते खोलने में अपना योगदान देने वाले डाक विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

Next Post

इन्दिरा हॉट कालोनी की सड़क में पैदल चलना भी कठिन 

Sat Jun 28 , 2025
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी स्थित इन्दिरा हॉट कालोनी के सड़क मार्ग इस बारिश के सीजन में पैदल भी चलने लायक भी नही है। जिसके चलते यहां के मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं। इन्दिरा हॉट कालोनी के रहवासी गुंजा सोनी ने पार्षद वार्ड क्रमांक 41 गौरी […]

You May Like