ग्वालियर: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, ग्वालियर द्वारा मासिक भंडारे कार्यक्रम का आयोजन जी-59, आदित्यपुराम में किया गया। साध्वी रंजीता भारती ने बताया कि जो ब्रह्मज्ञान प्रदाता गुरु होते है वो पात्र अपात्र नहीं देखते, वे केवल समर्पण भाव को देखते है। यही मानव के जीवन का परम लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि गुरु दिव्य दृष्टि प्रदान करते है। इस दिव्य दृष्टि से ही मानव उस ईश्वर का दर्शन कर पता है और अपने जीवन का कल्याण कर पता है। आगे उन्होंने बताया कि इन नेत्रों से ईश्वर का दर्शन नहीं किया जा सकता। दिव्य दृष्टि द्वारा ही परमात्मा का दर्शन किया जा सकता है। मानव को जीवन की पूर्ण सफलता के लिए पूर्ण गुरु धारण कर उस ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति करनी चाहिए। कार्यक्रम का समापन भंडारे वितरण से हुआ।
