राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने विजेता दिव्यांग जनो को पुरस्कृत किया
ग्वालियर: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उप शाखा ग्वालियर, चंबल संभाग के तत्वाधान में दूसरे दिन ठाठीपुर दर्पण कालोनी में स्थित मिनी स्टेडियम में दिव्यांग जनो की दो प्रतियोगिताएं क्रिकेट एवं रस्सी खैंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। रस्सीखैंच प्रतियोगिता में ग्वालियर की टीम मुरेना पर विजई रही एवं क्रिकेट में मुरेना टीम विजई ओर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंबर जाटव, एस ए एफ कमांडेंट रितेश ठाकुर एवं विशेष अतिथि शासकीय अधिवक्ता अनामिका शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय सशक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी, समाजसेवी अल्का झबर, संजय दंडोतिया आदि थे।
संस्था के कोऑर्डिनेटर सतीश जाटव, मुकुंद यादव एवं संस्था के सदस्यों ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंबर सिंह ने सभी टीमों का उत्साह बर्धन करते हूऐ शुभकामनाएं देते हूऐ कहा कि जिला पंचायत की ओर से भी जितनी भी मदद हो सकेगी बह मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे। अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गये। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सतीश जाटव थे। इस मौके पर माधव अंधा आश्रम से श्रीमति सुनीता सक्सेना, मुकुंद यादव , शोभित दुवे आदि उपस्थित थे।
