ईओडब्ल्यू की रेड में रिटायर सीएमओ निकला धनकुबेर

जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर की टीम ने शुक्रवार सुबह ठीक 6 बजे नगर पालिका परिषद गाडरवारा के रिटायर सीएमओ योगेंद्र कुमार ढिमोले के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस छापेमारी में सीएमओ धनकुबेर निकला । अब तक 2.36 करोड़ से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हो चुका है।

ईओडब्ल्यू अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई अभी जारी है। मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, जमीनों के कागजात और बैंक डायरियां जब्त की गई हैं। आरोपी का बैंक लॉकर अभी खोला जाना बाकी है। लॉकर की तलाशी और दस्तावेजों की पूरी स्क्रूटनी के बाद बेहिसाब संपत्ति का यह आंकड़ा कई गुना और बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू को शिकायत मिली थी कि सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक और वर्तमान प्रभारी सीएमओ योगेंद्र कुमार ढिमोले पिता अनिरूद्ध ढिमोले ने अपने सेवाकाल में बड़े पैमाने पर अवैध संपत्ति बनाई है। शिकायत के सत्यापन के बाद ईओडब्ल्यू जबलपुर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

गाडरवारा से लखनादौन तक सर्चिंग

शुक्रवार सुबह एक साथ 6 बजे तीन विशेष टीमों ने गाडरवारा और लखनादौन स्थित सीएमओ के आवासों को चारों तरफ से घेरकर सर्चिंग शुरू की। तलाशी के दौरान आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर संपत्तियां समेत काली कमाई मिली। गाडरवारा स्थित आवास से आलीशान मकान 1 करोड़ की अनुमानित कीमत, 16 लाख की महिंद्रा थार और 5.50 लाख की फोर्ड फिगो, 61 लाख मूल्य का कीमती इंटीरियर और इन्वेंट्री, 3.50 लाख का सोना (209 ग्राम), 16,000 की चांदी (671 ग्राम) और 45,000 नगद, अलग-अलग बैंकों में संचालित 8 एक्टिव खाते मिले। लखनादौन में 30 लाख का मकान, 2.50 लाख का प्लॉट और 70,000 की दुकान, 6 लाख मूल्य की 3 एकड़ कृषि भूमि, 6 लाख का ट्रैक्टर और 1.10 लाख की ट्रॉली, पत्नी गीता ढिमोले के नाम पर 2.50 लाख की एफडी मिली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लखनादौन शाखा में एक सीलबंद लॉकर मिला।

Next Post

बालाघाट में जिंदगी की जंग जीते 16 ग्रामीण: पुलिस, SDRF और हॉक फोर्स ने उफनती नदी के बीच से किया सुरक्षित रेस्क्यू

Fri Jul 3 , 2026
भोपाल। प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी वर्षा के बीच बालाघाट जिले में मध्य प्रदेश पुलिस, एसडीआरएफ और हॉक फोर्स ने संयुक्त अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे 16 ग्रामीणों को सुरक्षित बचा लिया। सभी ग्रामीण किरनापुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में खेतों पर गए थे, तभी तेज बारिश से […]

You May Like