
इंदौर:फायर सेफ्टी को लेकर निगम आयुक्त ने आज व्यापारी संगठनों के प्रमुख एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एसोसिएशन के प्रमुखों से आयुक्त ने आग आकार फायर सेफ्टी संसाधन लगाने और सुरक्षा के इंतजाम करने के पहल की.
निगम आयुक्त ने व्यापारी संगठनों से कहा कि वे स्वयं आगे आकर फायर सेफ्टी के प्रावधानों को लागू करवाने में निगम का सहयोग करें. साथ ही फायर विभाग को निर्देशित किया कि समय-समय पर जांच कर फायर सेफ्टी की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करें और आवश्यक प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से जानकारी दें.
फायर सेफ्टी के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार है
– बाजार में अग्निशमन यंत्रों की स्थापना करना.
– फायर अलार्म एवं आपातकालीन मार्गों से निकलने की व्यवस्था.
– नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट कराना.
– व्यापारियों एवं कर्मचारियों को फायर सेफ्टी प्रशिक्षण देना.
– जन जागरूकता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं साइन बोर्ड लगाना.
