जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को जबलपुर, पनागर, पाटन, सिहोरा सहित जिले भर में मिठाई दुकानों की जाँच का अभियान चलाया गया। इस दौरान राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की टीमों ने मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों खास तौर पर खोवा से बनी मिठाइयों के सैंपल लिए, जिनका परीक्षण किया जाएगा।
खाद्य पदार्थो में मिलावट रोकने चलाये जा रहे इस विशेष अभियान में खोवा और खोवा से बनी मिठाइयों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की टीमों ने खोवा मंडी जबलपुर एवं पाटन के खोवा विक्रय प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया तथा जाँच के लिये सेंपल भी लिये गये।
