जबलपुर: डुमना रोड स्थित सुअरकोल चौक के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। इस दुर्घटना में घायल युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार इन्द्रानगर, शक्ति भवन रोड रामपुर निवासी 20 वर्षीय युवक आदित्य यादव शाम करीब 5:40 बजे डुमना रोड से गुजर रहे थे, तभी सुअरकोल चौक के पास वह सडक़ हादसे का शिकार हो गए।
दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में नेपियर टाउन स्थित अस्पताल लेकर पहुँचे जहां इलाज के दौरान आदित्य यादव ने दम तोड़ दिया। खमरिया पुलिस ने देर रात्रि मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जाँच कर रही है कि दुर्घटना किस वाहन से हुई और घटना के समय वहां क्या स्थिति थी।
