जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में आरती करते समय धक्का लगने की बात पर विवाद पर किशोर की पिटाई कर दी गई। पुलिस के मुताबिक दिशांत वंशकार 18 वर्ष निवासी बड़ी खेरमाई जैन मंदिर के पीछे पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिछाई में काम करता है। शाम लगभग 7-30 बजे वह एवं पड़ोस में रहने वाला प्रिंस वंशकार 17 वर्ष आरती करने गये थे जहां आरती करते समय प्रिंस ताली बजा रहा था जिसका चेलू प्रजापति का धक्का लगने के कारण चेलू प्रजापति एवं चेलू के साथी साहिल, प्रजापति, सिब्बू उर्फ शिवम प्रजापति तीनों प्रिंस से विवाद करने लगे साहिल प्रजापति ने हाथ में पहने हुये कड़े से प्रिंस के साथ मारपीट की शिब्बू उर्फ शिवम एवं चेलू ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचा दी।
Next Post
खजुराहो से रनेह वॉटरफॉल तक सड़क चौड़ीकरण, 13 किमी सड़क बनेगी सुगम
Sat Mar 28 , 2026
खजुराहो: पर्यटन और स्थानीय आवागमन को बेहतर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो से जुड़े आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से रनेह वॉटरफॉल तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण अब ₹18.82 करोड़ की लागत से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग […]

You May Like
-
10 months ago
आवेदक के समयमान वेतनमान के दावे पर लो निर्णय