खजुराहो से रनेह वॉटरफॉल तक सड़क चौड़ीकरण, 13 किमी सड़क बनेगी सुगम

खजुराहो: पर्यटन और स्थानीय आवागमन को बेहतर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो से जुड़े आवागमन को आसान बनाने के उद्देश्य से रनेह वॉटरफॉल तक जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण अब ₹18.82 करोड़ की लागत से किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
यह सड़क राजनगर (शक्ति की मड़िया) से रनेह वॉटरफॉल तक करीब 13 किलोमीटर लंबी है। वर्तमान में सड़क संकरी और जर्जर हालत में होने के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। परियोजना पूर्ण होने के बाद खजुराहो आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक अब कम समय में और अधिक सुविधाजनक तरीके से रनेह वॉटरफॉल तक पहुंच सकेंगे।
इस सड़क के चौड़ीकरण से कुटनी डैम, हटकुआ, बनगांव और धुबेला सहित करीब 9 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों के लिए बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, वहीं आपातकालीन सेवाएं भी समय पर उपलब्ध हो सकेंगी।
केन नदी पर स्थित रनेह वॉटरफॉल अपनी ग्रेनाइट चट्टानों और गहरी घाटियों के लिए प्रसिद्ध है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Next Post

​भक्ति का सैलाब: धीरेंद्र शास्त्री ने दिए एकांतवास के संकेत, श्रद्धालुओं की आँखें हुईं नम

Sat Mar 28 , 2026
छतरपुर: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जानराय टोरिया में 51 फीट ऊंची अष्टधातु से निर्मित भगवान हनुमान की प्रतिमा की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर देर रात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर महाराज) भी शामिल हुए और विशाल जनसमूह को संबोधित किया।महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि इतनी विशाल प्रतिमा […]

You May Like