‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज, शादी और कॉमेडी का दिखा भरपूर तड़का

मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता) खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पियूष मिश्रा अभिनीत फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।आकाशादित्य लामा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके सामने समय की बड़ी चुनौती है। इसी बीच उसकी जिंदगी में कई संभावित दूल्हों की एंट्री होती है और शुरू होता है दूल्हों की तलाश का मजेदार सिलसिला। ट्रेलर में हास्य, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों का संतुलन देखने को मिलता है।

निर्देशक आकाशादित्य लामा ने कहा कि हर शादी में ड्रामा होता है, लेकिन ‘दुल्हनिया ले आएगी’ में यह ड्रामा फेरों से पहले ही शुरू हो जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म का उतना ही आनंद लेंगे, जितना इसकी टीम को इसे बनाने में आया। खुशाली कुमार ने कहा कि यह उनके करियर के सबसे मनोरंजक किरदारों में से एक है। उन्होंने बताया कि उनका किरदार आत्मविश्वासी और अप्रत्याशित है, जो हर पल दर्शकों को चौंकाता है।

महेश मांजरेकर ने कहा, “दुल्हनिया ले आएगी की सबसे खास बात इसकी सादगी और ईमानदारी है। यह ऐसी फिल्म है, जो मनोरंजन करने की कोशिश नहीं करती, बल्कि आप खुद-ब-खुद इसकी दुनिया में खो जाते हैं और मुस्कुराने लगते हैं।” फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पियूष मिश्रा के अलावा ओंकार कपूर, अगू स्टेनली चिएदोजी और बी.सी. आंटी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा निर्मित ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

तमन्ना भाटिया ने लंदन में शुरू की बालाजी मोशन पिक्चर्स की डेट नाइट हॉरर फिल्म रागिनी 3 की शूटिंग

Thu Jul 16 , 2026
मुंबई, 16 जुलाई (वार्ता) बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपनी आगामी डेट नाइट हॉरर एंटरटेनर फिल्म रागिनी 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। तमन्ना भाटिया अभिनीत यह फिल्म लंदन में फ्लोर पर जा चुकी है और 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। शशांक घोष के निर्देशन में बन रही रागिनी […]

You May Like