
झाबुआ. पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत झाबुआ जिले में जिला पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पदों के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 5, सरपंच पद के लिए 8 और पंच पद के लिए 3 नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं।
जिला पंचायत सदस्य पद
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से दिनेश पिता धुलसिंह वसुनिया, अनिल पिता धुलसिंह वसुनिया, कमलेश पिता नगरिया सिंगाड, रामू पिता सामजी हटीला और धर्मेश सोलंकी ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। सभी अभ्यर्थी तहसील राणापुर क्षेत्र के निवासी हैं।
सरपंच पद :
ग्राम पंचायत पलासडोर से सनु पिता मगन डामोर, चैनसिंह पिता गलाल डामोर, मोमसिंह पिता रुमाल डामोर, मली पति चैनसिंह डामोर, कला पति रामसिंह डामोर, रामसिंह पिता मगजी डामोर, मसुल पिता पारसिंह डामोर और कला पति मसुल डामोर ने नामांकन दाखिल किया है। सभी अभ्यर्थी ग्राम पंचायत पलासडोर, तहसील थांदला के निवासी हैं।
पंच पद :
ग्राम पंचायत रंभापुर के वार्ड क्रमांक-17 से शिवानी पति धर्मेन्द्र बरमंडलिया, ग्राम पंचायत दौलतपुरा के वार्ड क्रमांक-10 से दोलसिंह पिता धीरजी मुणीया तथा ग्राम पंचायत परवाड़ा के वार्ड क्रमांक-20 से वेशिया पिता बददा माल ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितम्बर निर्धारित की गई है।
