इटारसी आयुध निर्माणी में फूटा गुस्सा: पदोन्नति में देरी पर कर्मचारियों ने किया भोजन का बहिष्कार

इटारसी। आयुध निर्माणी इटारसी में पदोन्नति में देरी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा सामने आ गया है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया और दोपहर के भोजन का बहिष्कार किया। यह आंदोलन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आह्वान पर आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ (बीएमएस यूनियन) की ओर से किया गया।

प्रमोशन में देरी से लोगों में बढ़ी नाराजगी

कर्मचारियों का कहना है कि मास्टर क्राफ्ट्समैन से चार्जमैन पद पर पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है। अदालतों के आदेश आने के बाद भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। इसके कारण कई कर्मचारी अपने अगले पद पर नहीं जा पा रहे हैं।

आर्थिक नुकसान होने का लगाया आरोप

कर्मचारियों ने बताया कि जब ऊपर के पद खाली नहीं होते, तो नीचे के कर्मचारियों की पदोन्नति भी रुक जाती है। इसी वजह से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई लोग लंबे समय से एक ही पद पर काम कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि समय पर पदोन्नति नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

यूनियन ने साफ कहा है कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शनिवार, 28 मार्च को मुख्य महाप्रबंधक के जरिए कोलकाता स्थित महानिदेशक को ज्ञापन भेजा जाएगा।

प्रदर्शन में यूनियन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इनमें अमित बाजपेई, कुलदीप चौधरी, कृष्णा शर्मा, राजेश रोशन, सत्येंद्र शाक्य, अतुल सिंह, दीपेश यादव, अजीत पटेल, जय नारायण विश्वकर्मा, हमीर सिंह, राकेश कुमार और रविंद्र मालवीय समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

पुलिस ने किया गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Mar 27 , 2026
बैतूल। कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 735 ग्राम गांजा और एक कार जब्त की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार […]

You May Like