
छतरपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, माननीय न्यायालय रोड सेफ्टी समिति एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट, नाबालिग द्वारा वाहन संचालन, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत दिशा में वाहन ले जाना, ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस, बिना फिटनेस और बिना परमिट के वाहन संचालन जैसे उल्लंघनों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देशन में यातायात पुलिस ने 7 स्कूली वाहनों पर चालानी कार्रवाई की। इन वाहनों से कुल ₹30,000 का सम्मन शुल्क वसूला गया।
पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
