खरगोन: बैडिया पुलिस ने शातिर बाईक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाईक पर चोरी का मोटरपंप बेचने निकले थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर चोरी की करीब 5 बाईके बरामद की है। थाना प्रभारी बेडिय़ा उनि धर्मेन्द्र यादव से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से पर चितावद में भुलगांव फाटे के पास एक मोटर सायकल पर विद्युत मोटर पंप लिए संदिग्ध युवकों के नजर आने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देख कर बाईक सवारों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया । उन्होंने अपने नाम अजय पिता राजू निवासी गलगांव एवं दूसरे नें अपना नाम बिन्दू पिता भारत निवासी गलगांव का होना बताया।
