अधिकारी लें तैयारियों का जायजा, बनाएं व्यवस्था 

त्यौहार के मद्देनजर कलेक्‍टर एवं एसपी ने दिये निर्देश

 

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्‍सेना और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने गणेश विसर्जन की व्‍यवस्‍थाओं को लेकर कलेक्‍टर सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि परम्‍परागत रूप से जिन स्‍थानों पर गणेश विसर्जन किया जाता है, वहां की संपूर्ण व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लें ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो। नगर निगम लाईटिंग व रैलिंग की व्‍यवस्‍था करें। साथ ही कहा कि गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी में ही करना सुनिश्चित करें, क्‍योंकि श्राद्धपक्ष में विसर्जन को अच्‍छा नहीं माना जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विसर्जन के दौरान दो से ज्‍यादा डीजे न हो और जरूरत से ज्‍यादा डेसीबल पर यदि डीजे बजते हैं तो उन पर कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान कलेक्‍टर व एसपी ने ईद मिलादुन्‍नबी की व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में भी चर्चा कर कहा कि शांति समिति की बैठक के दौरान व्‍यवस्‍थाओं को लेकर जो सुझाव आये थे उनका अमल करना सुनिश्चित किया जाये। सभी संबंधित अधिकारी पिछले वर्षों की भांति तैयारियों का जायजा लें और व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करें।

Next Post

फार्मर रजिस्ट्री के काम में ढील: 6 पटवारियों के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

Sat Aug 30 , 2025
जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने फार्मर रजिस्ट्री की दिशा में कम प्रगति लाने वाले छह पटवारियों के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्डों की स्कैनिंग […]

You May Like

Play sound