फार्मर रजिस्ट्री के काम में ढील: 6 पटवारियों के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने फार्मर रजिस्ट्री की दिशा में कम प्रगति लाने वाले छह पटवारियों के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्डों की स्कैनिंग शुरू हो जाए। बैठक में विशेष रूप से तहसील वार नामांतरण, बटवारा, सीमांकन व वसूली की स्थिति समीक्षा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, एडीएम नाथूराम गोड सहित सभी राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

राजस्व न्यायालय के एजेंटऔर दलालों पर होगी कार्यवाही

सीमांकन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले में जितने भी तालाब हैं, उनके सीमांकन के लिए दल बनाएं और सीमांकन कर मुनारा या स्थाई चिन्ह बनाएं। यदि कोई मुनारा को हटाता है तो उनके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाए। कलेक्टर श्री सक्सेना ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे राजस्व न्यायालय परिसर का सतत निरीक्षण करें, एजेंटों और दलालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में इसके अलावा धारणाधिकार, प्रधानमंत्री मंत्री किसान सम्मान निधि, अवैध कालोनियों के रिपोर्ट, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण आदि पर विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

Next Post

श्रीजी के दरबार में दर्शनार्थ आ रहे श्रद्धालु

Sat Aug 30 , 2025
ग्वालियर। नगर में एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर आकर्षक ढंग से लगाए गए श्री जी के दरबार में श्रद्धालु दर्शनार्थ आ रहे हैं। श्री गणेश सेवा समिति द्वारा लगाए गए गणेश दरबार में सुबह-शाम जहां भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की जाती है तत्पश्चात आरती भी होती है […]

You May Like