विजयनगर क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में एक मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए. फरियादी की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु की.विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने बताया कि थाना क्षेत्र के शिवपुरम कालोनी में रहने वाले 27 वर्षीय फरियादी सुमित खनुजा ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

कोई अज्ञात चोर उनके घर में घुस कर आई फोन 13, मैकबुक, लेनेवो थींक पैड, लैपटॉप डेल लेटीट्यूड के साथ ही एचपी लैपटॉप और एक आफिस बैग चोरी कर ले गए. उस बैग में प्रकाश नामक मेरे दोस्त का पासपोर्ट भी रखा है. फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरु की.

Next Post

रेस्टोरेंट मैनेजर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग का जिक्र

Sun Mar 16 , 2025
इंदौर: तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक एक रेस्टोरेंट में मैनेजर था. आत्महत्या से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने एक युवती के साथ प्रेम प्रंसग का जिक्र किया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.तेजाजी नगर पुलिस ने […]

You May Like