स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस. ने सागर जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का किया निरीक्षण

सागर: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस. ने सागर जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस. सर्वप्रथम सिविल अस्पताल राहतगढ़ पहुंचे। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर उपस्थित स्टॉफ से स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली।

साथ ही संस्था में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेश पटेरिया सहित स्थानीय अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके उपरांत स्वास्थ्य आयुक्त ने जिला चिकित्सालय सागर का गोपनीय तरीके से निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण व्यवस्था एवं विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आर.एस. जयंत, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं आरएमओ डॉ. अभिषेक ठाकुर सहित चिकित्सक, अस्पताल एवं प्रबंधन स्टॉफ उपस्थित रहे।स्वास्थ्य आयुक्त ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण किया तथा वहां पाई गई कमियों में सुधार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में डॉ. देवेश पटेरिया एवं जिला स्तरीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचालित ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्धियों में वृद्धि करने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा अधिक से अधिक कार्य ऑनलाइन एवं पेपरलेस तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठक तक जिले की उपलब्धियां शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

Next Post

राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक राम निवास शाह ने दिलाई एकता की शपथ

Sat Oct 31 , 2026
सिंगरौली: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बैढ़न स्थित राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का […]

You May Like