सार्वजनिक स्थान पर हिंसा करने वाला आरोपी गिरफ्तार  

सारनी। सार्वजनिक स्थान पर हिंसा कर आंतक मचाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.अन्य आरोपी की तलाश जारी है. टीआई जयपाल इवनाती ने कहा कि पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन मे जिले मे,

कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आदतन अपराधियों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी सुश्री प्रिंयका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा क्षेत्र मे हिंसा कर की गंभीर घटना में संलिप्त 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. टीआई इवनाती ने बताया कि 18 जनवरी को फरियादी रोहित सोने पिता हेमराज सोने उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र.03 कांतिशिवा पेट्रोल पम्प के पास सारणी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 17.01.26 के रात्री 12.00 बजे की बात है मै अपने घर के सामने आग ताप रहा था तभी पेट्रोल पम्प के सामने मे दीनदयाल गुर्जर व उसका लडका सजल गुर्जर अपनी थार क्र.एमपी 04 ईबी 8899 से आये और फरियादी के साथ पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलोच करने कर और आरोपी दीनदयाल व्दारा उसके पास रखी कुल्हाडी से सिर मारा एवं आरोपी सजल ने हाँकी से पीट पर एवं पैर मे मारा । फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र.19/26 धारा 296(a),115(2),351(2),118(1),3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी दीनदयाल गुर्जर को दिनांक 02.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।प्रकरण मे अन्य आरोपी सजल गुर्जर घटना दिनांक से फरार है. इस मामले मे पुलिस ने दीनदयाल पिता चुन्नीलाल गुर्जर उम्र 45 साल निवासी सुफर एफ सारणी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से घटना मे प्रयुक्त थार कार क्र. एमपी 04 ईबी 8899 एवं एक कुल्हाडी व एक हाँकी जप्त किया गया प्रकरण में सराहनीय भूमिका निभाने वाले टीआई जयपाल इनवाती,उपनिरीक्षक प्रीति पालेवार,प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके,आरक्षक सुभाष मंडलोई,अनुज यादव ,मोहित भाटी शामिल है.

Next Post

कराते बेल्ट परीक्षा का आयोजन

Tue Feb 3 , 2026
सागर। सागर जिले के उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित सेन्‍ट मेरी स्‍कूल गौर नगर में कराते बेल्‍ट परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक फादर साबू ने समस्‍त छात्रों को कराते बेल्‍ट परीक्षा की शुभकामनाएं दी । परीक्षा विद्यालय के कराते प्रशिक्षक सेन्‍सई रनविजय सिंह ठाकुर […]

You May Like