कराते बेल्ट परीक्षा का आयोजन

सागर। सागर जिले के उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया स्थित सेन्‍ट मेरी स्‍कूल गौर नगर में कराते बेल्‍ट परीक्षा का आयोजन किया गया । जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक फादर साबू ने समस्‍त छात्रों को कराते बेल्‍ट परीक्षा की शुभकामनाएं दी । परीक्षा विद्यालय के कराते प्रशिक्षक सेन्‍सई रनविजय सिंह ठाकुर की देख-रेख में हुई । मुख्‍य अतिथि विश्‍वामित्र अवार्ड से सम्‍मानित एवं इंडियन नेशनल कोच शिहान जयदेव शर्मा, सेन्‍सई ललिता राठौर, सेन्‍पई कृष्‍णा चौहान शामिल हुए । उन्‍होंने कहा कि यह परीक्षा बच्‍चों में एकाग्रता, आत्‍मरक्षा कौशल व सम्‍मान को बढाती है । कराते बेल्‍ट परीक्षा में विद्यालय के 67 छात्रों ने जूनियर येलो बेल्‍ट, जूनियर औरेंज बेल्‍ट, जूनियर ग्रीन बेल्‍ट की परीक्षा में उत्‍साह के साथ भाग लिया । जो उनके समर्पण और तकनीकी कौशल को दर्शाती है ।

Next Post

72 किमी पीछा कर पुलिस ने पकड़ी गोवंश से भरी पिकअप, टोल नाका तोड़कर भागे आरोपी

Tue Feb 3 , 2026
बैतूल। छिंदवाड़ा से महाराष्ट्र की ओर ले जाए जा रहे 14 गोवंश से भरी एक पिकअप वाहन को सोमवार तड़के बैतूल पुलिस ने हिंदू संगठनों की मदद से पकड़ लिया। आरोपियों ने पुलिस की भनक लगते ही वाहन को तेज रफ्तार से भगाया और चिखलीकला टोल नाका तोड़ते हुए फरार […]

You May Like