जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत सिंधी कैंम्प में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मायके पक्ष पहुंच जिसके बाद युवक ने सास, साले समेत उसकी पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अमित चौधरी निवासी बडी खेरमाई खटीक मोहल्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सिंधी कैंम्प में उसकी बहन किरन रहती है।
जीजा बहन के साथ मारपीट कर रहा था तो वे पत्नी शिवानी और मां रामाबाई, भाई मिथुन अहिरवार, आरती अहिरवार के साथ जीजा भगवानदास को समझाने गये थे तो जीजा विवाद करने लगा और मकान मालिक गुड्डू खटीक को बुला लाया और दोनों मिलकर डंडे से मारपीट किए गए जिससे उसे मां, पत्नी को चोटें आ गई।
