
उमरिया/मानपुर: नगर परिषद मानपुर के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मीना सिंह ने किया। परिषद अध्यक्ष और कई पार्षद कार्यक्रम में उपस्थित रहे, लेकिन उपाध्यक्ष गीता ज्ञान प्रकाश पटेल ने दूरी बनाए रखी। उपाध्यक्ष ने नगर परिषद सीएमओ राजेंद्र कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आमंत्रण कार्ड में प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। प्रोटोकॉल के अनुसार अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष का नाम सूचीबद्ध होना चाहिए था, लेकिन उपाध्यक्ष का नाम हटा दिया गया। श्रीमती पटेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मांग की कि उपाध्यक्ष पद का सम्मान सुनिश्चित किया जाए और आवश्यकता हो तो सभी निर्वाचित उपाध्यक्षों से सामूहिक इस्तीफा लिया जाए। उन्होंने इसे निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि का अपमान बताया।
