इज़रायल ने यमन से दागी लगी मिसाइल को रोकने का दावा किया

यरूशलम/सना 02 अगस्त (वार्ता) इजरायल ने यमन से उसके क्षेत्र की ओर दागी गयी मिसाइल को रोकने का दावा किया है।

इज़रायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि सेना ने शुक्रवार शाम यमन से इज़रायली क्षेत्र की ओर दागी गई एक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक दिया।

इज़रायल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम ने एक बयान में कहा कि किसी के हताहत होने या किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।

बयान में कहा गया है कि आईडीएफ ने मिसाइल दागे जाने के तुरंत बाद एक अलर्ट जारी किया और लगभग पाँच मिनट बाद पश्चिमी यरूशलम सहित मध्य और दक्षिणी इज़रायल के क्षेत्रों में वायु रक्षा सायरन बजने लगे जिससे लोग आश्रय स्थलों की ओर भागे।

मिसाइल हमले के बाद तेल अवीव के पास बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को लैंडिंग और टेकऑफ़ के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

यमन के हूती समूह ने बाद में अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा कि उसने बेन गुरियन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर एक ”हाइपरसोनिक बैलिस्टिक” हमला किया और हमले ने ”अपना लक्ष्य हासिल कर लिया” जिससे हज़ारों इज़रायली ”आश्रय स्थलों की ओर भागने और हवाई यातायात रोकने” पर मजबूर हो गए।

समूह ने ”गाज़ा पर आक्रमण रुकने और नाकाबंदी हटने” तक और हमले करने का संकल्प लिया है।

 

 

Next Post

गौशाला बेअसर: शुजालपुर की सड़कों पर मवेशियों का कब्जा

Sat Aug 2 , 2025
शुजालपुर,प्रदेश सरकार ने गत चार वर्ष पूर्व पृथक से बजट देकर कई गांवों में गौशालाएं निर्मित कराई. साथ ही शासकीय अनुदान पर कई समितियां गौशालाओं का संचालन कर रही है, सरकार की मंशा है कि इन गौशालाओं में आवारा मवेशी रखे जाए, जिससे कि सडक़ों पर आवारा मवेशियों का विचरण […]

You May Like