जबलपुर। तैय्यब अली स्थित हॉस्पिटल में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब आयुष्मान योजना कार्डधारी के इलाज में पैसे ऐंठने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशितजनों को शांत कराया।
युवा काँग्रेस अध्यक्ष विजय रजक ने बताया कि 14 जून को पनागर निवासी एक मरीज को सीने में दर्द की शिकायत के चलते तैय्यबअली पेट्रोल पंप के सामने स्थित दीक्षित पैराडाइज में संचालित हार्ट इंफिनिटी हॉस्पिटल में जांच के लिए लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने प्रारंभिक जांच में हृदय में ब्लॉक की शिकायत बताई गई और परिजनों को सिर्फ 5 मिनट में डिसीजन लेने को कहा, इसके बाद परिजनों ने आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन करने की बात कहीं जिसके बाद संचालक डॉक्टर अंकित अग्रवाल के चेंबर से एक असिस्टेंट बाहर आया और कहने लगा कि आयुष्मान योजना लगाने के बाद भी 20,000 (बीस हजार रुपये) अतिरिक्त लगेंगे जिसका विरोध करने के बाद डॉक्टर निशुल्क ऑपरेशन को तैयार हो गए लेकिन एनजीओ प्लास्टि जैसे बड़े ऑपरेशन के बाद 24 घंटे के अंदर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। घर जाने के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद दोबारा 2 दिन बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, आज तक तबियत में सुधार न होने पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम कर दिया।
