संस्कारधानी में दिखने लगी बप्पा के आगमन की धूम

जबलपुर: गणपति उत्सव में शहर के सभी मंदिरों में इसकी धूम देखने को मिल रही है। घरों में भी विराजमान गणेश जी का पूजन अर्चन विधि विधान से लोगों द्वारा किया जा रहा है इसके साथ ही तरह-तरह के भोग भगवान को लगाए जा रहे हैं। दस दिनों तक चलने वाले इस पर्व से संस्कारधानी भक्तिमय हो गई है। घर में विराजे गजानन की पूजा के बाद लोग मन्दिरों में भी दर्शन के लिए जा रहे हैं।
गणेश मंदिरों में पाठ, भजन कीर्तन
विघ्नहर्ता भगवान गणेश चतुर्थी के दिन से ही शहर के सभी गणेश मंदिरों में रोज भगवान का अभिषेक, पाठ, पूजन अर्चन, महाआरती होना शुरू हो गई है। साथ ही मंदिर के पुजारी और भक्त रात्रि जागरण करके भगवान गणेश की भक्ति में लीन रहते हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान गणेश का पाठ पूरे दस दिनों तक चलता है। साथ ही रोजाना भगवान को भोग प्रसादी लगाई जाती है और प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया जा रहा है।
पंडालों को दे रहे भव्य स्वरूप
शहर की समितियों द्वारा गणेश पंडालों की साज- सज्जा बड़े ही जोरों शोरों से चल रही है। गणेश समितियों द्वारा विराजे गजानन की भव्य मूर्तियों की स्थापना का क्रम पांच दिनों तक चलता है। इसी के साथ जगह- जगह पंडालों और आस पास लाइटिंग डेकोरेशन किए जा रहे हैं। सभी पंडालों में समितियों द्वारा एक से बढ़कर एक लाइटिंग और सजावट करके भव्य स्वरूप देने में लगे हुए हैं।

Next Post

गाजा पट्टी में इज़रायली हमलों में 57 लोगों की मौत

Sun Aug 31 , 2025
गाजा, 31 अगस्त (वार्ता) गाजा पट्टी में इज़राइली हमलों में कम से कम 57 फ़िलिस्तीनी मारे गए। फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। गाजा के नागरिक सुरक्षा प्रवक्ता महमूद बसल ने बताया कि गाजा शहर में दो अपार्टमेंट और फ़िलिस्तीनियों के एक समूह को निशाना बनाकर किए गए […]

You May Like

मनोरंजन