50-60 वर्षीय वृद्ध पर हमला होने पर जबलपुर में इलाज के दौरान मौत

नवभारत न्यूज

दमोह.जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के समीप मारूताल में दो अज्ञात लोगों ने 50-60 वर्षीय कमल सिंह राजपूत निवासी मारूताल पर धारदार हथियार से हमला किया था, जिसे दमोह जिला अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया था. जहां जबलपुर में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई.पुलिस ने अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर प्रारंभ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

बताया गया कि आज पंचनामा होने के बाद सुबह अंतिम संस्कार हुआ, जहां चौकी प्रभारी आनंद कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा.

Next Post

पुलिस आरक्षक पर पीछे से हमला करने वाला आरोपित चंद घंटो में गिरफ्तार

Fri Mar 14 , 2025
नवभारत न्यूज दमोह।13 मार्च की रात्रि में होलिका दहन ड्यूटी के दौरान थाना कोतवाली बाज मोबाइल में ड्यूटीरत आरक्षक चैनपुरा में नीम तिराहा के पास होलिका दहन के उपरांत वहां उपस्थित लोगों को घर जाने की समझाइश दे रहे थे.उसी समय सूरज उर्फ छुन्ना अहिरवार निवासी चैनपुरा दमोह का अपने […]

You May Like