34वीं राष्ट्रीय सबजूनियर कबड्डी चैंपियनशिप 27 मार्च से गया में

पटना, (वार्ता) एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ और गया जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में 27 से 30 मार्च तक गया के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर में 34वीं राष्ट्रीय सबजूनियर (बालक एवं बालिका) कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसके आयोजन अध्यक्ष जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रवींद्र सिंह राठौर होंगे, जबकि आयोजन सचिव आनंद शंकर तिवारी एवं संयोजक जितेंद्र कुमार होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से भारतीय खेल प्राधिकरण समेत कुल 58 टीमें दोनों वर्गों में भाग लेगी।

श्री सिंह ने बताया कि मैचों के आयोजन के स्कूल परिसर पर चार कोर्ट का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मैचों का आयोजन मैट कोर्ट पर होगा। मैचों के संचालन के लिए एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 50 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसके प्रभारी अजीत कुमार (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी) होंगे। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रंजीत सिंह को बिहार राज्य कबड्डी संघ की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

आयोजन अध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि यह हमारे स्कूल और गयावासियों के लिए गर्व की बात है कि हमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि हम बेहतर मेजबानी कर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों सभी अतिथियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जायेगा और उन्हें बोधगया, राजगीर, नालंदा समेत अन्य पर्यटक स्थलों का दर्शन कराया जायेगा।

Next Post

भगवान परशुराम का अपमान असहनीय : हिंदू धर्म सेना

Mon Mar 17 , 2025
जबलपुर: हिंदू धर्म सेना ने कांग्रेस नेत्री रेखा विनोद जैन द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की तुलना औरंगज़ेब जैसे क्रूर आक्रांता से किए जाने की कड़ी निंदा की है। हिंदू धर्म सेना के अनुसार, यह बयान न केवल हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि समाज में […]

You May Like

मनोरंजन