12 सितंबर को रिलीज होगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की जोड़ी वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, 12 सितंबर को रिलीज होगी।

शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी इस वर्ष 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म सितंबर महीने में थिएटरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अब 12 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर इस फिल्म के जरिये एक बार फिर साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इस फिल्म से पहले दोनों फिल्म बवाल में साथ काम कर चुकें हैं। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी हैं। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं।

Next Post

MP में इंदौर - भोपाल होंगे 2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र

Mon Mar 17 , 2025
इंदौर:नगरीय विकास को लेकर 2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र, क्षेत्रीय आर्थिक विकास केंद्र, ग्रीन एफएआर कांसेप्ट, इंटीग्रेटेड टाउनशिप और टीडीआर पॉलिसी को सरकार ने स्वीकृत किया है.प्रदेश में दो महानगर बनाने की योजना विकसित करने की कार्रवाई चल रही है. इसमें पहला मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इंदौर-उज्जैन-देवास और धार तथा भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर […]

You May Like