बिहार हार का ठीकरा RJD पर: कांग्रेस उम्मीदवारों ने खरगे-राहुल के सामने तेजस्वी यादव को ठहराया जिम्मेदार, कई ने अकेले चुनाव लड़ने की वकालत की

नई दिल्ली, 28 नवंबर, 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में शामिल पार्टी के 61 उम्मीदवारों में से ज्यादातर ने हार का ठीकरा महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार रहे तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर फोड़ा। कई उम्मीदवारों ने कहा कि RJD के साथ गठबंधन की वजह से ही कांग्रेस को चुनाव में शर्मनाक हार मिली और अकेले लड़ने पर नतीजे बेहतर होते।

उम्मीदवारों ने खरगे के सामने गिनाईं कमियां

समीक्षा बैठक के दौरान कई उम्मीदवारों ने तेजस्वी यादव की पार्टी के साथ गठबंधन को खत्म करके अकेले चुनाव लड़ने की वकालत की। विधायक अबिदुर रहमान ने बताया कि सीट-शेयरिंग में देरी, करीब एक दर्जन सीटों पर फ्रेंडली फाइट, और BJP तथा AIMIM द्वारा चुनाव को हिंदू-मुस्लिम मुद्दा बनाने से जनता में गलत मैसेज गया। खरगे और राहुल गांधी ने सभी कैंडिडेट्स से 10-10 के ग्रुप में लंबी बातचीत की।

बिहार के लिए बनेगा नया रोडमैप

पार्टी सांसद तारिक अनवर ने रिव्यू मीटिंग के बाद बताया कि पहली बार चुनाव नतीजों का विस्तृत रिव्यू किया गया है। खड़गे और राहुल ने उम्मीदवारों की बात ध्यान से सुनी है और इस चर्चा के आधार पर कांग्रेस जल्द ही बिहार के लिए एक रोडमैप तैयार करेगी, जिसमें सुधार के कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, बैठक से पहले दो उम्मीदवारों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज की भी खबर आई।

Next Post

गौहरगंज दुष्कर्म मामले में आरोपी सलमान पर होगी सख्त कार्रवाई: एसपी आशुतोष गुप्ता

Fri Nov 28 , 2025
रायसेन: जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता दुष्कर्मी की गिरफ्तारी के बाद साफ कर दिया है कि गौहरगंज दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस अत्यंत कठोर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है, और इसके लिए आरोपी सलमान के विरुद्ध हर आवश्यक कानूनी कदम उठाए […]

You May Like