
दमोह। मप्र के जिला दमोह के छोटे से गांव ग्राम रनेह के 11 वर्षीय प्रतिभाशाली बालक लक्ष्य तिवारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से गांव व जिले का नाम रोशन किया है.वर्तमान में लक्ष्य विदिशा में अध्ययन कर रहे हैं और अपनी लगन से लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं.हाल ही में आयोजित Camp Olympia कार्यक्रम के समापन समारोह में लक्ष्य तिवारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विदिशा के पुलिस अधीक्षक आईपीएस रोहित लालवानी जी ने लक्ष्य को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किया.लक्ष्य की इस उपलब्धि से परिवार व गांव में खुशी का माहौल है.लक्ष्य के दादा श्री वृंदावन तिवारी मध्यप्रदेश शासन में Assistant Director के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। परिवार का कहना है कि यह सफलता बड़ों के आशीर्वाद और लक्ष्य की मेहनत का परिणाम है.
लक्ष्य के माता-पिता ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है. लक्ष्य की माता विदिशा जिला न्यायालय में कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता श्री ब्रजेन्द्र तिवारी समाज में सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते हैं.लक्ष्य तिवारी ने कहा कि उनका सपना भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम कमाना है और वे युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी की तरह सफल क्रिकेटर बनना चाहते हैं.कार्यक्रम के अंतिम दिन विदिशा एसपी रोहित लालवानी द्वारा पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई, जहां लक्ष्य तिवारी की उपलब्धि समारोह का मुख्य आकर्षण रही.
