श्रद्धा सुमन अभियान के तहत दिवंगत पिता का पद रिक्त होते ही  प्रदीप कुमार को मिली अनुकंपा नियुक्ति

छतरपुर। जिले में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे “श्रद्धा सुमन” अभियान के तहत लंबित अनुकंपा नियुक्तियों का निराकरण किया जा रहा है। प्रदीप कुमार राजपूत को जनपद पंचायत लवकुशनगर की ग्राम पंचायत ज्यौराहा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।

प्रदीप कुमार के पिता, स्वर्गीय सुखदेव राजपूत, ग्राम पंचायत चितहरी में सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन के बाद परिवार लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहा था। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में यह अभियान ऐसे प्रकरणों को तेजी से निपटाने के लिए चलाया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने प्रदीप कुमार को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद प्रदीप ने जिला प्रशासन और शासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में राहत मिली है।

Next Post

​गुरु का सम्मान: जब प्राचार्य की जिद पर चंद लम्हों के लिए अपनी स्कूल की पुरानी कुर्सी पर बैठीं अफसर प्राची

Tue Mar 10 , 2026
गंजबासौदा। जिस स्कूल में कभी एक साधारण छात्रा ने बड़े सपनों को आकार दिया था, वह उसी शिक्षा के मंदिर की चौखट को प्रणाम करने झुकीं तो एक पल के लिए लगा कि अफसर नहीं, संस्कार बड़े होते हैं. गांव की स्कूल की यह छात्र आज सिविल सेवा में चयनित […]

You May Like