चोरल में सबसे ज्यादा 46 गिद्ध, महू-रालामंडल में एक भी नहीं


इंदौर: वन मंडल में ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना के दूसरे दिन 62 गिद्ध दर्ज किए गए. सभी गिद्ध इजिप्शियन प्रजाति के पाए गए हैं. सबसे अधिक 46 गिद्ध चोरल क्षेत्र में मिले, जबकि इंदौर में 12 और मानपुर में 4 गिद्ध दर्ज किए गए. वहीं, गणना के दौरान महू और रालामंडल क्षेत्र में एक भी गिद्ध नहीं मिला, जो चिंता का विषय माना जा रहा है.

वन विभाग के अनुसार, चोरल क्षेत्र गिद्धों के लिए सबसे अनुकूल आवास के रूप में सामने आया है. डीएफओ लाल सुधाकर सिंह ने बताया कि इस बार की गणना में गिद्धों की मौजूदगी सीमित क्षेत्रों में केंद्रित पाई गई है. चोरल क्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों के कारण संख्या अधिक है, जबकि अन्य क्षेत्रों में कमी चिंताजनक है. विभाग द्वारा गिद्ध संरक्षण और उनके सुरक्षित आवास को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

आगामी त्योहारों को देखते हुए सदर बाजार पुलिस की कार्रवाई

Sun May 24 , 2026
इंदौर: थाना सदर बाजार क्षेत्र में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. शनिवार को थाना स्तर पर गुंडों और निगरानी बदमाशों को थाने बुलाया गया.इस दौरान पुलिस ने 12 गुंडों और 3 निगरानी बदमाशों सहित 15 लोगों को थाने तलब किया. इस […]

You May Like

Play sound