जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर से 90 बंडल लोहे के सरिया कीमती लगभग 3 लाख रूपये के अज्ञात चोर चुराकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक कमलेश अवस्थी 52 वर्ष निवासी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लगभग 10 वर्ष से आदिनाथ स्टील्स ग्राम तेवर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, वह आदिनाथ स्टील्स में कार्य देख रहा था.
उसे लगातार स्टील्स के कैम्पस में रखे लोहे की सरिया के बंडल कम होते दिखे उसनेकेम्पस में रखे लोहे के सरिया के बंडलों की गिनती करने पर 90 बंडल सरिया कम पाये गये जिसकी जानकारी मालिक अशोक कुमार जैन को दी। कोई अज्ञात चोर आदिनाथ स्टील्स केम्पस से 90 बंडल लोहे के सरिया कीमती लगभग 3 लाख रूपये चोरी कर ले गया है।
